Best Thought in Hindi – Positive Thoughts से जीवन में सकारात्मक बदलाव

GANESH KUBAL
Best Thought in Hindi

Best Thought in Hindi : Positive thoughts का मतलब है life में कुछ real values create करना और कुछ ऐसी skills create करना जो एक smile से भी ज्यादा देर टिके। केवल positive thinking रखने से ही इसका असर आपके काम, आपके health यहां तक कि आपकी life पर भी दिखना शुरु होगा और आप पहले से ज्यादा खुशनुमा feel करने लगेगें। Positive Thoughts की शक्ति से घोर अन्धकार को भी आशा की किरणों से रौशनी में बदला जा सकता है। हमारी thoughts पर हमारा स्वंय का control होता है इसलिए यह हमें ही तय करना होता है कि हमें Positive सोचना है या negative।

आप सभी ने 3 इडियट्स फिल्म देखी होगी, जिसमें आमिर खान का popular dialogue होता है- All is Well. और आमिर खान इस फिल्म में यह dialogue बार-बार क्यों कहते हैं, यह भी आप जानते ही होगें। दिमाग में चल रही कुछ गलत सोच से कहीं दिल डर ना जाये या पीछे ना हट जाये। इसे ही रोकने के लिए All is Well कहकर दिल को सात्वना दी जाती है। जिससे यह life में होने वाली activities/negative thoughts से डरे नहीं और आगे बढते रहे। ठीक इसी तरह दिल-दिमाग को positive feel करवाने के लिए नीचे कुछ positive thoughts दी जा रही हैं, जिन्हें आप अपनी life में उतार सकते हैं। प्रत्येक line को ध्यान से पढ़े और इनका मतलब निकालने की कोशिश करें।

Best Thought in Hindi

1. जीवन

जब तुम पैदा हुए थे तो तुम रोए थे जबकि पूरी दुनिया ने जश्न मनाया था। अपना जीवन ऐसे जियो कि तुम्हारी मौत पर पूरी दुनिया रोए और तुम जश्न मनाओ।

2. कठिनाइयों

जब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते हैं, तब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते। अपनी समस्याओं का समाधान खुद खोजें और जिम्मेदारी लें।

Best Thought in Hindi

3. असंभव

इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं। हम वो सब कर सकते हैं, जो हम सोच सकते हैं और हम वो सब सोच सकते हैं, जो आज तक हमने नहीं सोचा। सकारात्मक सोच की शक्ति से हम किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

4. हार ना मानना

बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं। अगर आपने किसी काम की शुरुआत की है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करें।

5. हार जीत

सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है। असफलता से घबराएं नहीं, बल्कि इससे सीखें और आगे बढ़ें।

6. आत्मविश्वास

अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है। आत्मविश्वास से ही आप किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं और उसे पार कर सकते हैं।

7. महानता

महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है। असली महानता यह है कि आप हर बार असफल होने के बावजूद फिर से उठें और प्रयास करें।

8. गलतियां

अगर आप समय पर अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं तो आप एक और गलती कर बैठते हैं। आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते हैं जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं। गलती स्वीकारना और उनसे सीखना ही आगे बढ़ने का सही तरीका है।

9. चिन्ता

अगर आप उन बातों एंव परिस्थितियों की वजह से चिंतित हो जाते हैं, जो आपके नियंत्रण में नहीं हैं, तो इसका परिणाम समय की बर्बादी एवं भविष्य में पछतावा है। चिंता छोड़कर अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें।

10. शक्ति

ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम हैं जो अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अन्धकार है। हमारी अंदर की शक्ति हमें किसी भी स्थिति से बाहर निकलने में मदद करती है।

11. मेहनत

हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते हैं और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियां हमारा भाग्य लिख देंगी। मेहनत से ही आप अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

12. सपने

सपने वो नहीं हैं जो हम नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो हमको नींद नहीं आने देते। अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें और उन्हें साकार करें।

13. समय

आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय (24 घंटे) मिलता है जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है। समय का सदुपयोग करें और अपने कार्यों को सही समय पर पूरा करें।

14. विश्वास

विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है। विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता है और अविश्वास भगवान के बनाए इंसान को भी पत्थर दिल बना सकता है। विश्वास ही वह शक्ति है जो आपको आगे बढ़ने में मदद करती है।

15. सफलता

दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते हैं जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते हैं। धैर्य रखें और अपनी मेहनत जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।

16. सोच

बारिश के दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते हैं लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उड़कर बारिश को ही avoid कर देते हैं। समस्याएं common हैं, लेकिन आपका नजरिया इनमें difference पैदा करता है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें और समस्याओं का सामना करें।

17. प्रसन्नता

यह पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है। ये आप ही के कर्मों से आती है। प्रसन्नता आपके अंदर से आती है और यह आपके कार्यों और सोच पर निर्भर करती है।


Best Thought in Hindi

Positive thoughts से ही जीवन में वास्तविक मूल्य और स्थायी कौशल उत्पन्न किए जा सकते हैं। केवल सकारात्मक सोच से ही आपके कार्य, स्वास्थ्य और संपूर्ण जीवन पर सकारात्मक प्रभाव दिखना शुरु होगा और आप पहले से ज्यादा खुशनुमा महसूस करने लगेंगे। सकारात्मक सोच की शक्ति से अंधकार को भी आशा की किरणों से रौशनी में बदला जा सकता है।

Best Thought in Hindi


FAQs

1. क्या केवल positive thinking से ही जीवन बदल सकता है?

हाँ, सकारात्मक सोच से जीवन में बदलाव आ सकता है। यह आपके दृष्टिकोण को बदलती है और आपको चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देती है।

2. क्या हर समय सकारात्मक सोचना संभव है?

हर समय सकारात्मक सोचना मुश्किल हो सकता है, लेकिन नियमित अभ्यास और सही दृष्टिकोण से इसे संभव बनाया जा सकता है।

3. क्या positive thoughts से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है?

हाँ, सकारात्मक सोच से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। यह तनाव को कम करता है और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

4. क्या सकारात्मक सोच से काम में सुधार हो सकता है?

हाँ, सकारात्मक सोच से काम में सुधार हो सकता है। यह आपकी उत्पादकता को बढ़ाता है और आपको बेहतर परिणाम देता है।

5. क्या सकारात्मक सोच से कठिनाइयों का सामना करना आसान हो जाता है?

हाँ, सकारात्मक सोच से कठिनाइयों का सामना करना आसान हो जाता है। यह आपको समस्याओं का समाधान खोजने और उनसे बाहर निकलने की शक्ति देती है।



Boost Your Workout: Best Pre Workout Supplements – In Hindiटेलीग्राम समूह से जुड़ें


Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version